फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शहजादपुर में ग्रामीणों ने गुलदार को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 11 Jul 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गुलदार ने हमला कर दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों को किया जख्मी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर /हरेवली (बिजनौर)। शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर में गुलदार ने बकरी चरा रहे दो भाइयों पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने गुलदार को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीणों ने जिस समय गुलदार को खेत में घेर रखा था, उस समय भी उसने एक ग्रामीण को हमलाकर घायल कर दिया।
हरेवली क्षेत्र के गांव शाहजादपुर के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को दो सगे भाई 45 वर्षीय अफजाल और 35 वर्षीय अहसान गांव के डिग्री कॉलेज के निकट कब्रिस्तान में बकरी चरा रहे थे। इस दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने बकरी पर हमला कर उसे उठाने का प्रयास किया। दोनों ने बकरी को बचाने के लिए गुलदार को भगाने का प्रयास किया। गुलदार ने बकरी को छोड़ दोनों भाइयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हमले में जख्मी बकरी की मौके पर मौत हो गई। दोनों भाइयों के शोर को सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने गुलदार को चारों तरफ से खेतों में घेर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन जब कोई मौके पर नहीं पहुंचा तो गुलदार को घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीणों ने गुलदार को घेर रखा था, उस समय भी उसने गांव के थम्मन सिंह पर हमला कर घायल कर दिया। तीनों घायलों को ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ग्राम वासियों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार ने आतंक मचा रखा है, लेकिन वन विभाग के अधिकारी कुछ नहीं कर रहे। सोमवार को भी वन विभाग के अफसरों ने फोन नहीं उठाया। उधर, वन विभाग के एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि घटना का पता किया जा रहा है। टीम के साथ मौके पर पहुंच रहे हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें