फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवक पर गुलदार ने किया हमला

Sat, 03 Jun 2023 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, नगीना। जंगल में लकड़ी चुगने गए एक युवक पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। हाथ में दरांती लिए युवक ने लकड़ी व दरांती के सहारे गुलदार के हमले से अपने आपको बचाया लेकिन तब तक गुलदार के लगे पंजों से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसका इलाज कराया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम तुखमापुर निवासी सेवाराम का 24 वर्षीय पुत्र पवन शनिवार की सुबह करीब 11 बजे गांव धर्मूवाला के जंगल में लकड़ी चुगने गया था। बताया जाता है कि जब वह लकड़ी चुग रहा था। तभी अचानक गन्ने के खेत से बाहर आए एक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले को देखकर उसने हाथ में लिए अपनी दरांती और लकड़ी के सहारे अपनी जान बचाई तथा शोर मचा दिया। जिसके बाद गुलदार खेत में घुस गया।
इस घटना में पवन के सिर व हाथ पर गुलदार के पंजे लग गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से पवन का नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें