फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कादराबाद - गुलदार ने घर के सामने बंधी गाय पर किया हमला

Fri, 19 May 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लगातार गुलदार की आमद से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग के प्रति रोष
विज्ञापन

संंवाद न्यूज एजेंसी
कादराबाद। गुलदार ने बुधवार रात घर के सामने बंधी गाय पर हमला कर जख्मी कर दिया। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। सप्ताह भर में चार अलग-अलग स्थानों पर पालतू पशुओं पर गुलदार हमला कर चुका है। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोष व्याप्त है, उन्होंने गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे गुलदार ने ग्रामीण राज मसीह के घर के सामने बंधी गाय पर हमला कर दिया। गाय के रंभाने की आवाज सुनकर मसीह व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर गुलदार को भगाया। विजयनगर में ग्रामीण देवरतन सिंह नेगी की पशुशाला में घुसकर गुलदार ने बछिया को घायल कर दिया। ग्रामीण पूरन सिंह, देवरतन सिंह, रोहित, शैलेष, प्रशांत, मदन सिंह, विमला, माधुरी, हेमलता, परिमला आदि का कहना है कि गुलदार ने क्षेत्र में अपना आतंक मचा रखा है। सप्ताह भर में चार अलग-अलग स्थानों पर पालतु पशुओं पर हमला कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही ग्रामीण घरों में छुपने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान कैलाश सिंह व मसीह ने इस संबंध में रात में ही वन विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़कर जंगल में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें