फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अफजलगढ़ - गुलदार ने गोवंश पर हमला कर किया घायल

Tue, 04 Apr 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गुलदार ने गांव विजयनगर स्थित एक घर में बनी पशुशाला में घुस आया। जिसने दो बछड़ों पर हमला कर जख्मी कर दिया। घर में जाग होने वह लाठी-डंडों से फटकारने के चलते गुलदार जंगल में भाग गया। मंगलवार की सुबह विजयनगर निवासी विनोद शर्मा के घर में बनी पशुशाला में गुलदार जा घुसा। जिसने दो बछड़ों पर हमला कर दिया। पशुओ के रम्भाने पर घर में जाग हो गई और घरवालों के पशुशाला में घुसे गुलदार को देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने लाठी-डंडों से फटकार कर गुलदार को वहां से खदेड़ा। ग्रामीण विनोद शर्मा, सुनील, कुलदीप,मनवर गौसाई कृपाल भंडारी आदि का कहना है कि गुलदार को गांव में अक्सर देखा जा रहा है। वन दरोगा सुनील राजौरा ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने तथा अकेले खेतों पर जाने को मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें