फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फिर दिखाई दिया गुलदार, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़/ धामपुर। शनिवार की रात गुलदार गांव दल्लीवाला और भज्जावाला नई कालोनी में बस्ती के बीच आ गया। उधर, गांव खैरूल्लापुर में गुलदार एक घर के निकट पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। तीनों स्थानों से गुलदार को ग्रामीणों ने शोर शराबा कर भगाया। उधर, गांव चाकरपुर में भी गुलदार दिखाई दिया।

गांव दल्लीवाला निवासी गुलाब सिंह, सुभाष, रंजीत, मंगू आदि का कहना है कि शनिवार की रात में गुलदार बलराम सिंह के घेर की दीवार पर आ बैठा। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार को जंगल में खदेड़ा। गांव भज्जावाला निवासी उमेश, सतीश, मुकेश आदि ने बताया कि शनिवार की ही रात गुलदार भज्जावाला की बस्ती के बीच शिकार की तलाश में आ गया। ग्रामीणों ने लाठी डंडे फटकार कर गुलदार को जंगल में भगाया।
विज्ञापन


उधर, गांव खैरूल्लापुर में भजन सिंह के घर के समीप दो गुलदार नजर आए। इनमें से एक गुलदार पास में ही खड़े पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। बाद में गुलदार जंगल में चला गया। वहीं, चाकरपुर के प्रधान सुभाष कुमार का कहना है कि वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन






पिंजरे में नहीं फंस रहा गुलदार
गांव शाहपुरजमाल में बनैली नदी के समीप और माननगर में लगातार गुलदार के दिखाई देने के बाद पिंजरा लगाया गया है। मगर, अभी तक गुलदार पिंजरे में नहीं फंसा है। रेंजर प्रदीप शर्मा का कहना है कि गश्त की जा रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें