होली हवन समिति के जुलूस में उड़ा गुलाल
नजीबाबाद। होली कल्याण समिति के रंग जुलूस में जमकर गुलाल उड़ा। आकर्षक वेशभूषा में हुलियारे रंग-बिरंगे रंगों में सराबोर होकर होली के गीतों पर जमकर थिरके। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अवनीश अग्रवाल टांडेवाले ने पूजन के साथ रेलवे स्टेशन चौराहे से परंपरागत रंग जुलूस का शुुुुभारंभ किया। होली कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री राजेंद्र कर्णवाल, अमित अग्रवाल, राजीव ग्रोवर, अरुण शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, अतुल रुहेला, राजन टंडन गोल्डी, आशु अग्रवाल, अभिषेक तड़ियाल, नरेश वैद्य, शुभम ग्रोवर, दीपक शर्मा, नीरज एड., लक्ष्मी अग्रवाल, रमन अग्रवाल, अभिनव, वंश आदि जुलूस में शामिल रहे। स्टेशन रोड, चौराहा जगन्नाथ, चौक बाजार होता हुआ रंग जुलूस टीला मंदिर पर जाकर संपन्न हुआ। डीजे की थाप पर हुलियारों ने जमकर होली खेली और गीत गाए। सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़, अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह, एसएसआई राजीव चौधरी ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी।