फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दो व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर जीएसटी का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर जीएसटी का छापा
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। नगीना में मंगलवार को जीएसटी अधिकारियों के द्वारा नगर के दो व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर कि गई छापे की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। पूरे दिन व्यापारी एक दूसरे से जीएसटी अधिकारियों की लोकेशन पूछते नजर आए।
विज्ञापन

जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह व शैलेंद्र वाचने ने बताया कि शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में जीएसटी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापे मार कार्यवाही चल रही है। उन्होंने बताया कि इसी प्रक्रिया के अंतर्गत उन्होंने नगीना बढ़ापुर बाईपास पर स्थित मोहम्मद जिया के प्रतिष्ठान पर चेकिंग की तो फर्म बिना रजिस्ट्रेशन के पाई गई। उन्होंने बताया कि मोहम्मद जिया अलमारी आदि बनाने का कार्य करते हैं। इसके बाद उन्होंने बड़ी सब्जी मंडी के पास स्थित समसी होजरी की दुकान पर पहुंच कर चेकिंग की।उन्होंने बताया कि उक्त फर्म रजिस्टर्ड मिली है लेकिन स्टॉक आदि की रिपोर्ट बनाकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों की जांच रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें