फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जीएसटी अधिकारियों ने सुनी समस्याएं, निस्तारण का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। जीएसटी अधिकारियों ने मंगलवार को केदारनाथ धर्मशाला में व्यापारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और नियमों के अंतर्गत समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। जीएसटी के ज्वाइंट असिस्टेंट कमिश्नर आशुतोष सिंह, डिप्टी कमिश्नर संदीप वर्मा ने व्यापारियों से अपने टैक्स को समय पर जमा करने, क्रय- विक्रय में आने वाले अंतर को दूर करने, जीएसटी नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भविष्य की परेशानियों से बचने के लिए दस्तावेजों को दुरुस्त रखने की हिदायत दी। कहा कि विभाग का उद्देश्य व्यापारियों का उत्पीड़न करना नहीं, बल्कि कर व्यवस्था को पारदर्शी सुदृढ़ बनाना है। सराफा संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी ने कहा कि सराफा व्यापारी हमेशा कानून के दायरे में रहकर व्यापार करना चाहते हैं। इसलिए व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से व्यापारियों के साथ समय -समय पर संवाद कर नियमों की जानकारी देने और भ्रांतियों को दूर करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें