बिजनौर। जीएसटी जमा कराने को लेकर विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में जीएसटी जमा नहीं करने वाले सराफा व्यापारी भी विभाग की रडार पर है। जीएसटी विभाग जिले के 50 सराफ को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों का दावा है कि कई सराफा वेल्यू एडिशन पर जीएसटी का सही भुगतान नहीं कर रहे हैं। जिले के 100 सराफा जीएसटी विभाग में पंजीकृत हैं। इन कारोबारियों का सालाना टर्नओवर 70 लाख से 70 करोड़ रुपये तक है। मगर, बड़ी संख्या में सराफा जीएसटी नहीं दे रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। चार फरवरी को संभल में जीएसटी विभाग की टीम ने एक सराफा के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। उसने कागजों में 439 ग्राम सोना, 120 किलोग्राम चांदी दिखाया जबकि, जांच में 16638 ग्राम सोना और 875 ग्राम चांदी मिली, जो खातों में दर्ज नहीं थी। इसके बाद से सराफा प्रतिष्ठानों की जांच प्रक्रिया शुरू की गई है।