फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य को ग्रेट पर्सनेलिटी अवार्ड मिलने पर बधाई दी

विज्ञापन
एसबीडी कालेज में प्रबंधक व शिक्षिकाओं को ग्रेट पर्सनैलिटी अवार्ड 2020 को दिखाती प्राचार्या डा.पून? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
प्राचार्य को ग्रेट पर्सनेलिटी अवार्ड मिलने पर बधाई दी
विज्ञापन

धामपुर। एसबीडी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम चौहान को प्रबंधक विजय कुमार व महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने प्रकृति फाउंडेशन मेरठ की ओर से ‘ग्रेट पर्सनेलिटी अवार्ड‘ मिलने पर शुभकामनाएं दी। बताया गया कि डॉ. पूनम चौहान को यह अवार्ड गत 19 जनवरी को मेरठ में संपन्न हुए समारोह में हिन्दी साहित्य जगत व सामाजिक संस्थाओं में किए विभिन्न कार्यों के लिए दिया गया है। डॉ. पूनम चौहान का ग़जल संग्रह ‘वो इक लम्हा‘ व ‘अज्ञेय का कालदर्शन‘ तथा पत्र पत्रिकाओं व संग्रहों में आलेख गीत/गजल, कहानी, आलोचना व कविताएं प्रकाशित होती रहती है। आकाशवाणी पर वार्ता आदि भी प्रसारित होती रही है। तीसरी पुस्तक का कार्य अनवरत जारी है। मेरठ में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र गर्ग, वरिष्ठ कवि हरिओम पंवार, आकाशवाणी के पूर्व निदेशक लक्ष्मी शंकर बाजपेयी, पद्मश्री डॉ. विजय कुमार शाह और मुकेश नादान द्वारा शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया था। फरहाना हाशिम, अर्चना, डॉ. चारु अग्रवाल, डॉ. अदिति सिंधु, डॉ. संजू, सुषमा, सारिका शर्मा, मुकेश, डॉ. गीता शर्मा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें