महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंकते सैनी समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में राजनीतिक लाभ लेने के लिए सैनी समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सैनी समाज ने महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका। मोहल्ला पाईंबाग स्थित प्राचीन बधई मंदिर के निकट सैनी समाज के लोगों ने एकत्र होकर महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य के खिलाफ नारेबाजी की।
सैनी समाज के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर सैनी समाज की भावनाओं से खिलवाड़ करने, उन्हें अपने हाथों की कठपुतली समझने, राजनीतिक लाभ लेने के लिए सैनी समाज के वोटों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सैनी समाज से गुमराह न होने तथा झूठे वायदे लेकर सैनी समाज के बीच आने वाले ऐसे किसी नेता का समर्थन न करने की अपील की। प्रदर्शनकारी संजय सैनी, रमेश सैनी, कमल सैनी, जयप्रकाश सैनी, सुरेश सैनी, श्रीराम सैनी, राजू सैनी, चमन सैनी, अनिल सैनी, महेंद्र कुशवाहा, ज्ञानेंद्र आदि ने केशवदेव मौर्य का पुतला फूंका।