फोटो - 30एनजेडबी12आर
नजीबाबाद। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जयकारों के साथ भव्य रामनवमी शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
मुख्यअतिथि महंत रविंद्र पुरी, रूपेंद्र प्रकाश ने श्रीरामनवमी महोत्सव समिति के संरक्षक अवनीश अग्रवाल, अध्यक्ष अरुण गहलौत, सचिव संजीव कौशिक ने पूजन किया। इसके बाद रामनवमी शोभायात्रा रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा शुरू होने से पहले अरुण कुमार गहलौत, विधायक अशोक राणा, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, डॉ.यशवंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को व्यवहार में लाने और राष्ट्र की एकता-अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया।
धार्मिक धुनों के बीच निकाली गई शोभायात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में नीरज राही, सुभाष राजपूत, विपिन अग्रवाल, महेश गुप्ता, अमित ग्रोवर, आशु अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, मनोज जखमोला, कृष्ण अवतार वर्मा, मलखान सिंह, राजेश तागरा उपस्थित रहे।