- मई माह के तीसरे सप्ताह से गांवों आयोजित होंगे शिविर
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में अब कोई पात्र किसान पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित नहीं रहेगा। वजह, कृषि विभाग की ओर से मई माह के तीसरे सप्ताह से जनपद की 1123 पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित पात्र किसानों की समस्या का निदान किया जाएगा।
जनपद में करीब लाख किसान पंजीकृत है। करीब 3 लाख 75 किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। जांच में इनमें कुछ कम हुए और कुछ बढ़े। अभी भी जनपद में काफी किसान योजना से लाभांवित नहीं हुए। ऐसे लाभार्थी को तलाशा जाएगा, जो पात्र है और योजना का लाभ लेने को आवेदन नहीं किया। ऐसे किसान वर्ष 2019 से पहले भू स्वामी रहे। उन पात्र किसानों का ही चयन किया जाएगा।
काफी किसानों ने आवेदन के समय खतौनी, बैंक खाता, आधार कार्ड आदि कागज नहीं लगाएं। ऐसे किसान भी अभी योजना से वंचित है। अब शेष पात्र किसानों को योजना का लाभ पहुंचाने के लिए गांवों में शिविर लगाएं जाएंगे। कृषि विभाग की ओर से ग्राम प्रधानों से भी अपील की गई है। वह अपने गांव के पात्र किसानों की सूची बना लें। शिविर के दिन किसानों की समस्या का निदान किया जाएगा। ताकि सभी योजना का लाभ उठाएं।