भाजपा की बैठक को संबोधित करते सांसद।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भाजपा की एक दिसंबर से शुरू होने वाली पदयात्रा के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही पदयात्रा में भाजपा की नीतियां जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि मंडल अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों व संयोजकों को पदयात्रा की रूपरेखा के बारे में बताया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन डा.भुवनेंद्र चौधरी ने किया। इस दौरान भूपेंद्र बाबी, कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, दिनेश सैनी, नौनिहाल सिंह, धीर सिंह, डा.बीरबल सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपक गर्ग मोनू,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि चौधरी आदि मौजूद रहे।