शिकायत दर्ज के बाद भी नहीं चालू हो सका सरकारी नलकूप
धामपुर। गांव कागपुर के पूर्व प्रधान कुशलपाल सिंह, राजवीर सिंह आदि किसानों का कहना है कि उनके गांव में जल निगम की ओर से डीजे 132 का सरकारी नलकूप है। आरोप है कि नलकूप में कुछ खराबी आने से बंद पड़ा है। कई बार जल निगम के एसडीओ और एक्सईएन को अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक चालू नहीं हुआ। उधर एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी वे एक्सईएन जल निगम से वार्ता कर समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे।