‘लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को घर तक पहुंचाए सरकार’
बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर आभास महासंघ मिशन 24 कैरेट की जिला इकाई ने मजदूरों को शुभकामनाएं दी तथा देशभर के मजदूरों से कोरोना महामारी से बचने के लिए भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार केसरवाल ने सरकार से बाल मजदूरी और बंधुआ मजदूरी पर रोक का कानून देश भर में सख्ती से लागू करने, श्रम कानून में सुधार, मजदूरों के मानवाधिकार की रक्षा, न्यूनतम मजदूरी एक हजार रुपये प्रतिदिन करने तथा लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को घर पहुंचाने की व्यवस्था कराने की मांग की है। इस अवसर पर रवि स्नेही, अनुज कुमार, ब्रजपाल सैनी, कमल सिंह आदि रहे।