बिजनौर सांसद मलूक नागर ने संसद में उठाया सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। लोकसभा सीट बिजनौर से सांसद मलूक नागर ने बृहस्पतिवार को शून्यकाल के दौरान गन्ने का मूल्य कम से कम 550 रुपये करने से संबंधित मांग की है। सांसद नागर ने केंद्रीय सरकार से कहा कि पूरे देश का किसान बहुत परेशान है। मेरा क्षेत्र व पश्चिम उप्र और पूरे देश में बहुत ज्यादा गन्ने के किसान है। एक बार 25 रुपये बढ़ा है, जबकि सरकार के सात सालों की महंगाई तेजी बढ़ी है।
बिजनौर सीट से सांसद मलूक नागर ने संसद में कई मुद्दों (प्रश्नों) पर स्पेशल मेंशन की व अतारांकित प्रश्न संख्या 716 के तहत मुद्दे उठायें। सांसद मलूक ने कहा कि क्या विगत एक वर्ष के दौरान देश के विभिन्न भागों में विद्युत की मांग में कमी आई है। विगत दो वर्षों के दौरान देशभर में विद्युत की मांग और आपूर्ति का ब्योरा क्या है और देश में विद्युत की मांग में कमी के क्या कारण हैं। संबंधित जवाब विद्युत मंत्री से मांगे थे, जिनका जवाब को केंद्रीय सरकार द्वारा प्राप्त हुआ।