फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाए सरकार : चंद्रशेखर

Fri, 01 Aug 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना (बिजनौर)। अमेरिका द्वारा भारत के उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा पर नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अमेरिका राष्ट्रपति के खिलाफ भारत सरकार निंदा प्रस्ताव लाए तो हम उसका समर्थन करेंगे। सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि भारत ने हमेशा दोस्ती का हाथ बढ़ाया है, बदले में उन्होंने पीठ में छुरा घोंपा है। टैरिफ लगाकर हमारी आर्थिक नीति को प्रभावित करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ की जनता का नेतृत्व करने वाले भारत पर सवाल खड़े करने का किसी को अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि दोस्त बनकर दुश्मनी करना अच्छी बात नहीं है, ऐसे दोस्त से तो दुश्मन अच्छे हैं, जो सामने से वार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें