फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 4433 लाख से अधिक के कायाकल्प के कार्य होंगे। इनमें विद्यार्थियों में शिक्षण, खेलकूद आदि समेत करीब एक दर्जन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
शासन की विद्यार्थियों को शिक्षा का वातावरण बनाने समेत बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर है। अब शासन का अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में संचालित राजकीय स्कूलों पर ध्यान केंद्रित है। इसलिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में करीब एक दर्जन कार्य कराने की योजना है। जिले में 38 राजकीय हाईस्कूल व इंटर कॉलेज संचालित हैं। शासन से अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में संचालित राजकीय स्कूलों से होने वाले कार्य तथा व्यय का अनुमानित आकलन मांगा गया है। शासन से कार्य कराने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग नोडल विभाग है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार सभी 38 राजकीय हाईस्कूल व इंटर कॉलेज से प्रस्ताव आ गए हैं। प्रस्ताव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों से 4433.36 लाख के प्रस्ताव पत्र तथा आगणन पत्र प्राप्त हुए हैं, हर कॉलेज में विद्यार्थियों की कुल संख्या, अल्पसंख्यक छात्रों की संख्या का विवरण भी भेजा गया है। प्रस्ताव शासन को जाएंगे। शासन की स्वीकृति के बाद कार्यों के लिए बजट मिलेगा। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार शासन के निर्देश का पालन होगा।
विज्ञापन

ये होंगे कार्यक्रम
डीआईओएस के अनुसार प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में संचालित राजकीय माध्यमिक स्कूलों में करीब एक दर्जन कार्य होंगे। इनमें स्मार्ट क्लास का संचालन, स्कूल की चहारदीवारी, पेयजल सुविधा, पुस्तकालय कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, ऊर्जा संयंत्र, खेल मैदान, छात्रों के लिए फर्नीचर आदि उपलब्ध कराना शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें