फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करना भाजपा सरकार का लक्ष्य:सुचि चौधरी

विज्ञापन
बिजनौर के गांव तीतरवाला में ग्राम किसान चौपाल में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
‘किसानों की आय दोगुनी करना सरकार का लक्ष्य’
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम किसान चौपाल में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया।
गांव तीतरवाला में हुई चौपाल में भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए किसान फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि आदि योजना चलाई हैं। पशुपालन, मत्स्यपालन, मधुमक्खी पालन आदि से भी किसानों को जोड़ा जा रहा है। भाजपा सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना है। भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी ने कहा कि सरकार की ओर से सभी को कोरोना से बचाव के लिए नि:शुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है। जैविक खेती से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाई जा रही है। कहा कि केवल भाजपा ही किसानों के बारे में सोचती है। सरकार ने गन्ना मूल्य में भी वृद्धि की है। अच्छे बीज मिलने से किसानों के खेतों में गन्ने की पहले से ज्यादा पैदावार निकल रही है। इस दौरान किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओमवीर राणा, जिलामंत्री राहुल चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज, मंडल अध्यक्ष ललित कुमार, जितेंद्र राजपूत, मनोज वाल्मीकि, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर, जिला पंचायत सदस्य संजीव, ब्लॉक प्रमुख विजेंदर सिंह, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें