फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालन के पुरोद्धार जल लेकर पहुंची सरकार

विज्ञापन
बिजनौर में मालन नदी के तट पर डीएम से मालन नदी के पुरनोद्धार के बारे में जानकारी लेते सीएम योगी आदि? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। ‘मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंजिल मगर, लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया’। अमर उजाला ने ‘मालन मांगे अविरल धारा’ अभियान शुरू किया तो पांच दिन बाद ही डीएम उमेश मिश्रा ने इसके पुनरोद्धार की घोषणा कर दी थी। इसके बाद किसान, स्कूल भी इस अभियान से जुड़े और नाले में बदलती मालन को नदी का स्वरूप मिलना शुरू हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को मालन अभियान तब और रंग लाया, जब खुद सीएम योगी ने शंख, घंटी की ध्वनी और मंत्रोच्चार के बीच मालन में पुष्प और जल चढ़ाया। साथ ही मालन के पुनरोद्धार के लिए हो रहे प्रयासों की प्रशंसा भी की। सीएम योगी के मालन के तट पर जाने और मालन के पुनरोद्धार में रुचि दिखाने के बाद हल्दूखाता से रावली तक मालन को नाले से नदी स्वरूप मिलने की उम्मीद और बलवती हो गई है।
शनिवार को 4 बजकर 55 मिनट पर हेलीकाप्टर नई पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरा। सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से उतरकर सीधे मालन के तट पर पहुंचे। वहां पहले ही मालन के तट को फूल, मालाओं से सजाया गया था और वहां पर शंख और घंटियों के साथ मंत्रोच्चार के बीच सीएम योगी ने मालन को पहले कुछ देर निहारा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रोचार के बीच मालन में पुष्प चढ़ाए और फिर कलश से जल चढ़ाकर मालन नदी को नमन किया।
विज्ञापन

सीएम को डीएम ने दी मालन की जानकारी
मालन में जल चढ़ाने के दौरान डीएम उमेश मिश्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को मालन नदी के बारे में बताया। साथ ही इस दौरान अभियान के बारे में भी बताया कि पहले यहां पर मालन की स्थिति नाले जैसी थी, किस तरह इसे नदी का स्वरूप दिया गया।
मालन के तट के पास भरत वन में लगाया वट का पौधा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मालन नदी के तट के किनारे भरत वन में वट का पौधा भी लगाया। इससे पहले विवेक कॉलेज, कृष्णा कॉलेज समेत कई स्कूलों के छात्र भी यहां पहुंचे थे और वहां सैकड़ों पौधे लगाए। वहीं भरत वन में लगे पौधों के लिए पानी की व्यवस्था भी की गई।
हल्दूखाता से रावली तक सौ किलोमीटर है दूरी
मालन नदी को लेकर अमर उजाला ने यहां हो रहे अतिक्रमण पर भी चोट की थी। हल्दूखाता से रावली तक पहुंचने के लिए मालन नदी करीब सौ किलोमीटर की दूरी तय कर रही है। यदि अतिक्रमण हटकर मालन सीधी धारा में बहे तो यह दूरी घटकर करीब एक तिहाई ही रह जाएगी। यदि हवाई दूरी की बात करें तो यह मात्र 53 किलोमीटर है।

बिजनौर में मालन नदी के तट पर डीएम से मालन नदी के पुरनोद्धार के बारे में जानकारी लेते सीएम योगी आदि?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में मालन नदी के तट पर मत्रोंचार के बाद जल चढ़ाते सीएम योगी आदित्यनाथ।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में मालन नदी के तट पर मत्रोंचार के बाद जल चढ़ाते सीएम योगी आदित्यनाथ।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें