फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सत्संग व भंडारे में पहुंची दो राज्यों की सरकार

Fri, 26 May 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एमएलसी अशोक कटारिया के गांव में दिनभर लगा रहा नेताओं का तांता
विज्ञापन

- सरकार व भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं प्रशासनिक अमला भी पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। एमएलसी अशोक कटारिया के गांव में अवसर सत्संग, भंडारे के आयोजन का था, लेकिन भंडारे का प्रसाद लेने के लिए दो राज्यों की सरकार वहां पहुंची। इसमें उत्तराखंड के सीएम, यूपी के डिप्टी सीएम तथा उत्तर प्रदेश सरकार के आठ से ज्यादा राज्य व कैबिनेट और केंद्रीय मंत्रियों का काफिला पहुंचा। राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष आदि मंत्री, विधायक, सांसद, एमएलसी वहां पहुंचे। अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी वहां पहुंचकर भंडारा के प्रसाद ग्रहण किया।
प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री एवं एमएलसी अशोक कटारिया के पैतृक गांव हीमपुर पृथ्या के हर साल सत्संग व भंडारे का आयोजन होता है। इस बार एमएलसी अशोक कटारिया ने सत्संग व भंडारे का विशाल आयोजन कराया। सत्संग व भंडारे में क्षेत्र की आम जनता ही नहीं उन्होंने दो राज्यों की सरकार को निमंत्रण दिया। करीब सालभर राजनीतिक प्लेट फार्म से अलग रहे अशोक कटारिया ने भंडारे के माध्यम से अपनी ताकत का सभी को अहसास कराया। उनके निमंत्रण पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे।
विज्ञापन

उनके अलावा राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा सुनील बंसल, प्रदेश के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, सहकारिता मंत्री अरुण कुमार, पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय सहकारिता मंत्री बीएल वर्मा, एमएलसी सत्यपाल सैनी, बागपत सीट से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह आदि नेतागणों और मंत्री के आने का सिलसिला जारी है। जिले से लेकर लखनऊ तक के अफसरों ने भी एमएलसी अशोक कटारिया के यहां पहुंचकर भंडारे का प्रसाद प्राप्त किया।

सत्संग व भंडारे से दिखाई राजनीतिक ताकत
जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर ग्राम हीमपुर पृथ्या के रहने वाले अशोक कटारिया ने विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति शुरू की। छात्र संगठन व युवा के बाद मुख्य संगठन से जुड़े और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में परिवहन मंत्री रहे।
विज्ञापन



ये मंत्री व पदाधिकारी पहुंचे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा सुनील बंसल, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिहं, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, सहकारिता मंत्री उप्र जेपीएस राठौर, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, एमएलसी सतपाल सैनी, चौधरी वीरेंद्र सिंह, वंदना सिंह, हरि सिंह ढिल्लो, जयपाल सिंह व्यस्त, सुभाष यदुवंश, पूर्व मंत्री सुरेश राणा आदि कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें