सरकारी भवन व चौराहे रोशनी से जगमगाए
बिजनौर। स्वाधीनता दिवस पर सरकारी भवनों को बिजली की झालर से सजाया गया हैं। प्रमुख चौराहे भी सज गए। स्वाधीनता दिवस पर हर साल सरकारी भवनों को सजाया जाता है। ये भवन इस बार भी सजाए गए है। कलक्ट्रेट के साथ पुलिस लाइन , विकास भवन व अन्य सरकारी कार्यालयों को बिजली की झालरों से सजाया गया है। सरकारी भवनों के साथ नगर पालिका चौक, सुभाष चौक समेत कई चौराहों पर भी झालर लगाई गई है। बिजली की झालरों से सरकारी भवन व चौराहे जगमगा उठे हैं। पुलिस लाइन व कलक्ट्रेट में चूना भी डाला जा रहा है। पुलिस लाइन में देर शाम तक सजाने संवारने का काम चल रहा था।