फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

Mon, 08 Jan 2024 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में संपन्न पंचायत के बाद नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौपते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर, धामपुर। भाकियू भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं की ओर से साल 2023 में कई बार आंदोलन प्रदर्शन कर किसानों की मांगों को पूरा करने की मांग करते रहे। अब तक कुछ नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों को वोट लेकर अपने स्वार्थों को पूरा कर रही है। पर सत्ता में आने के बाद सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं रहती है। मांग करने के बाद भी सरकार ने अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से गन्ना मूल्य पांच सौ रुपए प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की है। नायब तहसीलदार के सौंपे ज्ञापन में ग्राम मटौरा मान में राजकीय विद्यालय को जाने वाले मार्ग पर स्थित नहर पर पुल बनवाने, अफजलगढ़ क्षेत्र के साउथ फीडर मानियवाला में दिन में आठ से 10 घंटे बिजली देने की मांग की।
आरोप लगाया कि नूरपुर छीपरी में जमकर खनन हो रहा है। अधिकारी अवगत होने के बाद भी कार्रवाई करने से बच रहे हैं। जबकि किसान नेता चेतन सिंह के खेत के बराबर में कई फीट तक गहरी मिट्टी का खनन हो चुका है। बैठक में राजेंद्र राजपूत, शिवांश चाैधरी, चेतन कुमार, हुकुम सिंह, दीपक चौहान, सचिन चौहान, गजेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, अखिलेश, महेंद्र सिंह, बलराम सिंह, मुकुल कुमार, जयप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें