बिजनौर जिले में एक और डिप्थीरिया का मरीज मिला है।
थाना हीमपुर दीपा के गांव सिसौना निवासी नौशाद के पुत्र साहिल (छह) में डिप्थीरिया के लक्षण मिले हैं। नौशाद ने बताया कि चार दिन पहले उनके पुत्र को बुखार आया था। बुखार का इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। मंगलवार को उनके पुत्र को खाना खाने में दिक्कत होने लगी। इसी के चलते उन्होंने पुत्र को मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाल रोग विशेषज्ञ डा.केके सिंह ने बताया कि बच्चे में डिप्थीरिया के लक्षण मिले हैं। फिलहार बच्चे की हालत स्थिर है।