फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 घंटे बंद रही स्योहारा चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
14 घंटे बंद रही स्योहारा चीनी मिल
विज्ञापन

स्योहारा। अवध शुगर इंडस्ट्रीज स्योहारा के एचआर मैनेजर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को जनता कर्फ्यू के कारण चीनी मिल नो केन होने से 14 घंटे बंद रही। रविवार को चीनी मिल के शाम के 6:00 बजे गन्ना न मिलने पर बंद हो गई थी। जो सोमवार सवेरे 8:00 बजे चालू हुई। मिल अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के भय से किसान दहशत में हैं। किसानों के यहां गन्ने की छिलाई करने वाले मजदूर ठेकेदार काम छोड़ कर भाग गए हैं। ऐसे में किसानों को स्वयं खेतों में गन्ने की छिलाई कर रहे हैं। आठ बजे जैसे ही मिल गेट पर किसानों ने गन्ने की आपूर्ति करना शुरू किया तो अधिकारियों ने चीनी मिल को चालू कर दिया। गन्ना कम आने के कारण चीनी मिल के अधिकारियों ने मिल की पेराई क्षमता को कम कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें