फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 60 हजार के पार सोना, ठंड पड़ा सराफा बाजार

Wed, 22 Mar 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में एक दुकान पर रखे सोने के आभूषण।
विज्ञापन
- 68 हजार रुपये किलो बिक रही चांदी
विज्ञापन

- पिछले एक सप्ताह में बढ़े सोने और चांदी के ज्यादा दाम
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सोना 60 के पार हो गया है। जिसका असर सराफा बाजार पर पड़ा है। सोना, चांदी खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या घट गई है। दाम बढ़ने से ग्राहक सोना, चांदी खरीदने की इच्छा नहीं जता रहे हैं। सोने, चांदी के दामों पर पिछले एक सप्ताह में ज्यादा असर पड़ा है।
बिजनौर में सभी सर्राफा ग्राहकों के नहीं आने से खाली बैठे हैं। जैसे-जैसे आभूषणों की कीमतों में वृद्धि हुई है, ग्राहकों की संख्या घट गई है। इस समय शादी के शुभ मुहूर्त भी समाप्त हो गए हैं। बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पहले एक तौले सोने की कीमत 55 हजार के आसपास चल रही थी। अब एक तौला सोना 60 हजार से ज्यादा की कीमत में मिल रहा है।
विज्ञापन

एक किलो चांदी की कीमत करीब 64 हजार रुपये थी, लेकिन अब चांदी 68 हजार में बेची जा रही है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोने, चांदी के दामों में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अभी कीमतों में कमी होने का कोई अनुमान नहीं है। जिसकी वजह से ग्राहक आभूषण खरीदने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

खरीदारी नहीं कर रहे ग्राहक : सिद्धार्थ अग्रवाल
सराफ सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि सोने-चांदी की कीमतों में वृद्धि होने पर ग्राहकों की संख्या घट गई है। कीमतों में वृद्धि होने पर व्यापार भी असर पड़ेगा। इस समय कीमतों में रोजाना परिवर्तन हो रहा है। कीमतों में रोजाना बदलाव होने से ग्राहक खरीदारी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


आभूषणों की खरीदारी करने नहीं पहुंच रहे ग्राहक : सुमित सिंघल
सराफ सुमित सिंघल का कहना है कि सोने-चांदी की कीमत बढ़ने से बाजार ठंडा पड़ गया है। दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। जब कीमत स्थिर नहीं होती हैं, बाजार में ग्राहकों की कमी रहेगी। ग्राहक अभी आभूषणों की खरीदारी करने के लिए असमंजस की स्थिति में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें