फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रधानाचार्य परीक्षा केंद्रों की विसंगति की जानकारी दें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाचार्य परीक्षा केंद्रों की विसंगति की जानकारी दें
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की घोषणा कर दी है। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने इसको लेकर जिले के यूपी बोर्ड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को बैठक ली, जिसमें निर्देश दिए हैं कि केंद्रों के आवंटन में विसंगति की जानकारी दें।
विज्ञापन

डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने कहा कि शासन ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए मानक तय किए थे, जिनके आधार पर 140 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। परीक्षा केंद्र की सूची डीआईओएस कार्यालय एवं जीआईसी बिजनौर में चस्पा है। बताया कि शासन ने परीक्षा केंद्रों के आवंटन में इस वर्ष बदलाव किया है। बिजनौर इंटर कॉलेज में हुई बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य से कहा कि सूची के परीक्षण करने की उनकी जिम्मेदारी है। यदि उसमें कोई विसंगति हैं तो उसकी सूचना डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध करा दें। बैठक में डॉ. निशांत यादव, अंशु माहेश्वरी एवं समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें