जनता की समस्याओं को सुनती एक दिन की एसडीएम बनी गीताजंलि राजपूत।
- फोटो : DHAMPUR
गीतांजलि बनी एसडीएम, जाह्नवी बनी सीओ
धामपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर सोमवार को अमखेड़ा निवासी गीतांजलि राजपूत एक दिन के लिए एसडीएम और गांव जैतरा निवासी जाह्नवी चौहान सीओ बनी। दोनों छात्राओं का एसडीएम व सीओ ने कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। गीतांजलि राजपूत कन्या इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा की छात्रा है और उसके पिता रविंद्र सिंह किसान है। गीतांजलि को शनिवार को प्रधानाचार्य सविता सिंह ने जानकारी दी थी कि 25 जनवरी को उन्हें एक दिन के लिए एसडीएम बनना है। वे बताती हैं कि वह प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है। तहसील में तहसीलदार आरसी चौहान ने उसका स्वागत किया। वहां उसने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। वहीं, सीओ कार्यालय पहुंची जाह्वनी का सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने स्वागत किया। छात्रा ने सीओ कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। छात्रा का कहना है कि वह इंटर की पढ़ाई करने के बाद यूपीएससी की तैयारी करेगी। उनके पिता कोमल सिंह धामपुर चीनी मिल में कार्यरत हैं, और माता गृहिणी हैं।