फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कुश्ती प्रतियोगिता में बेटियों ने जीते कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आगरा में आठ दिसंबर को हुई उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद की दो बालिका पहलवानों ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कुश्ती के दंगल में अच्छा प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने वाली बालिका पहलवान सुहानी एवं सुनीति ने जनपद का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुश्ती एकेडमी डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर की बालिका पहलवानों ने दो कांस्य पदक प्राप्त किए। कुश्ती प्रशिक्षक धर्म देव सिंह भाटी ने बताया कि 53 किलोग्राम भार वर्ग में सुहानी पुत्री अमन सिंह ग्राम कान्हा नंगला ने दो कुश्ती जीतकर कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं 69 किलोग्राम भार वर्ग में सुनीति पुत्री ज्ञानेंद्र सिंह ग्राम सतवाई ने बेहतरीन कुश्तियां लड़कर कांस्य पदक पर कब्जा किया। बालिका पहलवानों की जीत से कुश्ती एकेडमी के पहलवानों में हर्ष का माहौल है। एकेडमी के संरक्षक सुबोध चंद्र शर्मा ने दोनों विजेता बालिका पहलवानों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें