फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छात्राएं डरें नहीं, आपके साथ हैं हेल्प लाइन नंबर 1098

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। विवेक कॉलेज के लॉ विभाग में मानव तस्करी-एक उपेक्षित मुद्दा विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता बाल संरक्षण अधिकारी रुबि गुप्ता ने मानव तस्करी और इसके दुष्प्रभावों के बारे में बताया। इसके कारण व निदान के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बाल श्रम आदि पीड़ितों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही सुभंगला, बाल सेवा योजना व हेल्प लाइन नंबर 1098 के बारे में भी बताते हुए उनका साहस बढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रारंभ में एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र उत्तम राजपूत ने पावर प्वाइंट के माध्यम से मानव तस्करी से जुडे भयावह आंकड़े प्रस्तुत किये। जिसमें पता चलता है कि अपराध पर सरकार को कितना ध्यान देने की आवश्यकता है। बीएएलएलबी की तृतीय वर्ष की छात्रा निशा शर्मा ने अपनी स्पीच में बाल श्रम के बारे में बताया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता बाल संरक्षण अधिकारी रुबी गुप्ता, प्राचार्य डाॅ. राजीव कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर डाॅ. पुष्पा जोशी, डाॅ. अरविंद कुमार, विवेक कुमार, प्रशांत कुमार दीक्षित, अंकित कुमार, विशाल कुमार, गुंजन कुमार रवि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें