फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - सेंटमेरी में हुआ गर्ल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

Fri, 11 Aug 2023 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के सेंट मैरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। स्त्रोत
विज्ञापन
- टूर्नामेंट में 17 स्कूलों के 102 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सेंटमेरी स्कूल में दो दिवसीय तीसरे गर्ल्स इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 17 स्कूलों से 102 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों में इस दौरान उत्साह दिखाई दिया।

शुक्रवार को सेंटमेरी स्कूल में आयोजित तीसरे गर्ल्स इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ नगरपालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, डॉ. बीरबल, फादर जोसेफ टीजे, फादर बीजू, प्रधानाचार्या सिस्टर रिंसी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में फादर बीजू ने कहा कि जिंदगी एक खेल है और खेलना जरूरी है। हार जीत तो होती रहती है। कुछ सीख के जाना है मनोबल को बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इंदिरा सिंह ने सभी को आयोजन के लिए बधाई देते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया। फादर जोसेफ टीजे ने बैडमिंटन के इतिहास के बारे में प्रतिभागियों को बताया। साथ ही पीवी सिंधु, साइना नेहवाल की तरह देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर दिल्ली से रेफरी फादर शेरीन रहे, स्कूल प्रवक्ता आदित्य खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें