फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से युवती की मौत, कई बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से युवती की मौत, कई बीमार
विज्ञापन

पैजनियां। क्षेत्र में अज्ञात बुखार से कई ग्रामीण पीड़ित हैं, वहीं अज्ञात बुखार के चलते बुधवार को एक युवती की मौत हो गई। युवती की मौत से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में टीम भेजकर जांच कराने की मांग की है। पैजनियां में अज्ञात बुखार से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सैलपुरा बमनौला निवासी जस्सी पुत्री अरविंद की बुधवार को अज्ञात बुखार के चलते मौत हो गई। परिजनों के अनुसार जस्सी पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी और गांव के ही निजी चिकित्सक से उसका इलाज चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार गांव का कोई घर ऐसा होगा जहां एक या दो व्यक्ति बुखार की चपेट में न हो। ग्रामीण रमन त्यागी, संजय कुमार, राजीव कुमार, पुष्पेंद्र त्यागी, मुकुल त्यागी, हरपाल सिंह आदि ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में टीम भेजकर जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में हल्दौर सीएचसी प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है की मौसम परिवर्तन के कारण इस समय वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ रहा है। बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श करें और अधिक से अधिक पानी और पौष्टिक भोजन का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें