फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अमला नदी में डूबने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। नदी पार खेत से चारा काटकर लौट रही एक युवती की अमला नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव भागीजोत निवासी शिवानी 18 वर्ष पुत्री ओमप्रकाश अमला नदी के पार अपने परिजनों के साथ चारा लेने के लिए गई थी। हालांकि उसके परिवार वाले पहले लौट आए। इनके बाद जब वह चारा काटने के बाद वापस लौट रही थी तो अमला नदी के समीप पहुंचते ही अचानक से पैर फिसलने से वह नदी में डूब गई। युवती के वापस घर नही लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तब अमला नदी किनारे घास की गड्डी पढ़ी दिखाई दी। जिस पर उन्होंने तलाश किया तो उसका शव पानी में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका अपने घर में सबसे छोटी थी। इस संबंध में कोतवाल पंकज तोमर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें