फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से गिरकर युवती की मौत
विज्ञापन

नगीना। बाइक से गिरकर एक युवती की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सोमवार की दोपहर थाना क्षेत्र के ग्राम बादल्लोपुर निवासी राम प्रसाद की पुत्री निशा (18) बाइक से भाई सचिन के साथ नजीबाबाद से अपने गांव वापस आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब उनकी बाइक नजीबाबाद नगीना रोड स्थित द्वारिकेश शुगर मिल के सामने पहुंची तो बाइक का पहिया गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक उछल गई, पीछे बैठी निशा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नगीना सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नगीना देहात धर्मेंद्र सिंह ने बताया की परिजन बिना कोई कार्रवाई किए शव गांव ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें