शिवाला कलां/चांदपुर। नूरपुर में एक सात वर्षीय बालिका की खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। नूरपुर में मोहल्ला हज़रत नगर निवासी शमीम अहमद अंसारी की पुत्री अनाबिया नूर एक रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में गम का माहौल हो गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के दफीना कर दिया।