- गांव बिरदो नंगली में गड्ढे में भर गया था बरसात का पानी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
किरतपुर (बिजनौर)। टंकी निर्माण के लिए खोदें गए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर एक दस वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीण का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण गड्ढे को खोदकर डाल दिया गया है। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।
गांव बिरदो नंगली में कब्रिस्तान के पास टंकी निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए एक गड्ढा खोदा गया था । जो टंकी निर्माण कर रहे ठेकेदार की लापरवाही के चलते बंद नही किया गया था। भारी बारिश होने खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया था। जिसमें बिरदो नंगली निवासी अब्दुल मजिद की दस वर्षीय बालिका शिफा की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शिफा दोपहर में घर से बाहर गई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बालिका शिफा गांव में ही बने कब्रिस्तान के पास टंकी निर्माण के लिए बने गड्डे में पानी भरे होने के कारण उसमे तैरती हुई दिखाई दी। ग्राम प्रधान शराफत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि टंकी निर्माण कार्य लगभग एक माह से चल रहा है जिसके लिए गड्ढे किया गया था। उसमें बच्ची गिर गई और बच्ची के गिरने के पता नहीं लग पाया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।