रेहड़। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने छत के कुंडे में दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव निवासी एक महिला की ओर से थाने में दी गई तहरीर में बताया गया कि उसकी बेटी काशीपुर उत्तराखंड से एनिमेशन से बीए कर रही थी। परिजनों के अनुसार पढ़ाई के तनाव के चलते उसने छत के कुंडे से दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, इस संबंध में सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मृतका का शव पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।