फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से 12 वर्षीय बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से बालिका की मौत
विज्ञापन

नहटौर। नगर के एक मोहल्ले में 12 वर्षीय बालिका को पिछले चार दिन से बुखार आ रहा था। जिसे परिजनों ने निजी चिकित्सक को दिखाया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर लॉकडाउन के चलते परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बालिका को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया। बालिका को बिजनौर ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हुई। परिजन उसे प्राइवेट एंबुलेंस से बिजनौर ले गए। वहां से उसे मेरठ भेज दिया गया। बालिका को मेरठ में भर्ती नहीं किया गया। परिजन उसे वापस बिजनौर लेकर पहुंचे, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरुचरण सिंह ने बताया कि बालिका सीएचसी आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें