हल्दौर। बालकिशनपुर चौराहे के निकट एक बाइक सवार चालक की ट्रैक्टर ट्राली में रविवार की रात नौ बजे भिड़ंत हो गई। बाइक के पीछे बैठी एक बालिका (10) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक व महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को भी उपचार के लिए बिजनौर भिजवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर बिलाई चीनी में गन्ना डालकर आ रहा था। जबकि बाइक चालक बिजनौर से नूरपुर की ओर जा रहा था। बाइक चालक और उसके परिवार के बारे में कुछ पता नहीं चला।