फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बस स्टैंड पर युवती को पीटा, मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। नजीबाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि बुधवार दोपहर वह अपनी बहन के पास नहटौर अस्पताल गई थी। इसी दौरान नगीना क्षेत्र निवासी हितेंद्र ने उसे फोन कॉल किया। आरोपी ने उसे धमकी देकर बस स्टैंड पर बुला लिया। वहां पहुंचते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उसकी पिटाई की। युवती का आरोप है कि आरोपी ने जबरन उसका मोबाइल फोन और उससे 16 हजार 270 रुपये भी छीन लिए। शोर सुनकर आसपास लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी से उसकी करीब एक वर्ष से जान-पहचान थी। इस दौरान उसने उससे अलग-अलग समय पर 74 हजार रुपये भी लिए और 21 अप्रैल को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और बाद में शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने नजीबाबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें