फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान व गणित प्रयोगशाला का तोहफा

Tue, 16 Apr 2024 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
फोटो: जामनवाला के संविलियन विद्यालय में खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का दृश्य। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
बिजनौर, कालागढ़। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान व गणित की प्रयोगशाला का बेहतरीन तोहफा पंचायत की ओर से मिला है। ग्रामीण बच्चे विज्ञान का उच्च स्तरीय ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस्लामनगर पंचायत में विज्ञान व गणित के आधुनिक ज्ञान को जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थी ग्रहण कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों को दिन प्रतिदिन उच्च स्तरीय तकनीक से संवारा जा रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अधिक से अधिक ज्ञान को अर्जन कर सकें। इसके लिए जामनवाला के संविलियन विद्यालय में खगोल विज्ञान व गणित की प्रयोगशाला पंचायत ने बनाई हैं।
सीसीटीवी कैमरों से युक्त इस प्रयोगशाला में सौर मंडल, जीव विज्ञान व विज्ञान की अनेक जानकारियां सुलभ कराई गई हैं। टेलीस्कोप से खगोल घटनाओं का अध्ययन यहां किया जा सकने की क्षमता विद्यार्थियों में विकसित की जा रही है। उच्च स्तरीय तकनीकों से बच्चों को विषयों का ज्ञान दिया जा रहा है। गणित विषय का विशेष ज्ञान भी प्रयोगशाला के माध्यम से दिया जा रहा है।
विज्ञापन

- 80 विद्यार्थी ज्ञान ले रहे
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विद्यावती ने बताया कि स्कूल में 80 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। शिक्षक व शिक्षिका बच्चों को प्रयोगशाला में लेकर जा रहे हैं। घटनाओं को समझा रहे हैं। इसके लिए विशेष प्रशिक्षण अध्यापकों को दिया गया है।
- 2.5 लाख रुपये की लागत आई
ग्राम प्रधान चौधरी गीतेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों प्रयोगशाला पंचायत की ओर बनाई गई हैं। इन पर 2.5 लाख रुपये की लागत आई है। ग्रामीण क्षेत्र में यह प्रयोगशालाएं लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र बन रही हैं।
- विद्यार्थियों में विज्ञान का पारस्परिक प्रभाव बढ़ाने का प्रयास
बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण वोरा का कहना है कि जनपद में इस तरह की 43 प्रयोगशाला बनाई गई हैं। जिनका उद्देश्य विज्ञान के प्रति बच्चों में पारस्परिक प्रभाव बढ़ाना है। इन प्रयोगशालाओं में बाहरी बच्चों को लाकर विज्ञान के वास्तविक प्रभाव से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें