फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं में घृताची, 10वीं में रुद्रप्रताप जिला टॉपर

विज्ञापन
बिजनौर में माडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल के हाइस्कूल टॉपर रूद्र प्रताप सिंह को उसके परिजनों के साथ मिठ? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
12वीं में घृताची, 10वीं में रुद्रप्रताप जिला टॉपर
विज्ञापन

बिजनौर। शुक्रवार को सीबीएसई ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। 10वीं में मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर के छात्र रुद्रप्रताप सिंह ने 99.4 प्रतिशत और 12वीं में लाला राधेश्याम अकादमी नगीना बिजनौर की छात्रा घृताची गुप्ता ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ जिला, बल्कि सीबीएसई बोर्ड के देहरादून जोन को भी टॉप किया है।
इसके अलावा सीबीएसई 10वीं में हर्ष चौहान प्रियंका माडर्न पब्लिक स्कूल धामपुर एवं रिद्धिमा यादव आरपी पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा नगीना ने संयुक्त रूप से 99 - 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में दूसरा स्थान पाया। छात्रा एकता राठी मॉडर्न एरा पब्लिक मंडावर एवं हर्षिता सिंह सेंट मेरीज धामपुर ने संयुक्त रूप से 98.8 - 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 12वीं में छात्रा चैतन्या मिगलानी सेंट मेरीज धामपुर ने 99.2 प्रतिशत अंक के साथ जनपद में दूसरा स्थान पाया। छात्रा मित्रविंदा कर्णवाल ने आधार शिला द स्कूल चांदपुर ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं के टॉप थ्री
छात्र का नाम - स्कूल - प्रतिशत - वर्ग
घृताची गुप्ता - एलआरए अकादमी नगीना - 99.4
चैतन्या मिगलानी - सेंट मेरीज धामपुर 99.2
मित्रविंदा कर्णवाल - आधार शिला दा स्कूल चांदपुर - 98.6
सीबीएसई 10वीं के टॉप थ्री
रुद्रप्रताप सिंह - माडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर - 99.4
हर्ष चौहान - प्रियंका माडर्न पब्लिक स्कूल धामपुर - 99
रिद्धिमा यादव - आरपी पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा नगीना - 99
एकता राठी - मॉडर्न एरा पब्लिक मंडावर - 98.8
हर्षिता सिंह - सेंटमेरीज धामपुर - 98.8
साक्षात्कार :
घृताची गुप्ता का आईएएस बनकर दादा का वादा पूरा करेंगी
सीबीएसई इंटर में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जोनल टॉपर लाला राधेश्याम अकादमी नगीना की होनहार छात्रा घृताची गुप्ता का साक्षात्कार
सवाल- इंटर पास के बाद आगे की योजना
उत्तर - बीएससी करने के बाद आईएएस बनकर देश की सेवा करना उनका सपना है। वह आईएएस बनकर अपने दादा स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार गुप्ता की प्रेरणा तथा उनसे किए वायदे को पूरा करेंगी।
सवाल -आप आईएएस बनने के लिए पढ़ाई कैसे करेंगी
उत्तर - दसवीं और इंटरमीडिएट की पढ़ाई की तरह ही आगे बीएसए की पढ़ाई करेंगी और यूपीएससी में ऐसा ही प्रदर्शन करेंगी।
सवाल - पढ़ाई में परिजनों की सहयोग पूरा रहा
उत्तर - घृताची गुप्ता ने बताया कि उनके परिजनों का पूर्ण सहयोग रहा है। वह जब पढ़ाई करती थी सभी उनका ध्यान रखते थे। पढ़ाई में उनकी माता रेशु गुप्ता ज्यादा मेहनत करती थी।
सवाल - पढ़ाई में स्कूल के अलग कोचिंग का सहारा लिया या नहीं
उत्तर - स्कूल की पढ़ाई व घर की तैयारी से ही यह मुकाम पाया है। बिना ट्यूशन के इतने अच्छे अंक लाई हैं। उन्हें स्कूल के शिक्षक/ शिक्षिकाओं व माता-पिता का भरपूर सहयोग मिला।
विज्ञापन

सवाल - पांच विषयों में शतप्रतिशत अंक पर आप कैसा महसूस कर रही हैं।
उत्तर - घृताची ने बताया कि अंग्रेजी में उनके तीन अंक कम आए हैं, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। मेहनत अच्छी का ही परिणाम है।
सवाल -सोशल मीडिया का प्रयोग किया
उत्तर - वह सोशल मीडिया से दूर रहती है। मोबाइल आदि का फोन व पढ़ाई के लिए ही प्रयोग करती थी।

नगीना में इंटर में जिला टॉपर एलआरएस की छात्रा घृताची गुप्ता को मिठाई खिलाती डायरेक्टर प्रधानाचा- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें