फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी की छात्रा बनी मंडलीय एथलीट चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। राजकीय बालिका इंटर कालेज बिजनौर की छात्रा कुमारी शिबा बालिकाओं की मंडलीय एथलीट प्रतियोगिता में चैंपियन बनी है। छात्रा ने तीन रेस में अव्वल रहकर यह खिताब हासिल किया। शिबा को संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद मंडल तथा डीआईओएस मुरादाबाद ने संयुक्त रूप से मेडल प्रदान किया।
विज्ञापन

कालेज की प्रधानाचार्या डॉ विनीता ने बताया कि शिबा ने जिला एथलीट प्रतियोगिता में भी परचम लहराया है। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने मंडल की प्रतियोगिता की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया। मंडलीय प्रतियोगिता 10 नवंबर से 12 नवंबर तक मुरादाबाद में हुई। बताया कि शिबा को जिला व्यायाम शिक्षक जैनेंद्र तोमर, राजेंद्र सोलंकी, मिथलेश कुमारी सोनल सिंह तथा यूनुस हुसैन ने अलग अलग रेस के लिए प्रशिक्षित किया।
डॉ विनीता ने बताया कि शिवा ने बालिकाओं की सीनियर वर्ग की 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा बकली बिजनौर की निवासी है। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, प्रधानाचार्या डॉ विनीता समेत शिक्षिकाओं ने शिबा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आशा व्यक्त की कि अन्य खिलाड़ी छात्रा शिबा की उपलब्धि से प्रेरणा लेंगी।
विज्ञापन

नियमित अभ्यास से मुकाम हासिल किया
प्रधानाचार्या डॉ विनीता के मुताबिक छात्रा शिबा पुत्री फरीद अहमद ग्रामीण पृष्ठभूमि से है। परिवार के सीमित संसाधन हैं। शिवा ने बताया कि वह नियमित रेस की प्रेक्टिस करती है। शिक्षिकाओं की प्रेरणा ने उसे आगे बढ़ने का हौसला दिया। उसने अपना बेस्ट देने का प्रयास किया। मंडलीय प्रतियोगिता में मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर तथा संभल जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें