फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को बरामद करो

Mon, 18 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
विज्ञापन
बच्चे की बरामदगी को लेकर थाने पहुंचे पुलिस से उलझते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में चार दिन से लापता बच्चे की बरामदगी के लिए परिजन व ग्रामीण रविवार को कोतवाल से मिले और  शीघ्र सकुशल बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन

गांव रामपुर बकली निवासी सुनील कुमार का पुत्र वासु एएन इंटरनेशनल स्कूल का कक्षा छह     का छात्र है।

बृहस्पतिवार को वह स्कूल से ई-रिक्शा से घर आ रहा था। रिक्शा चालक के मुताबित एक व्यक्ति पेट्रोल पंप के पास से वासु को बाइक पर बैठाकर ले गया। वह व्यक्ति अपने को वासु का मामा बता रहा था। चार दिन बाद भी लापता छात्र का कोई सुराग नहीं लगने पर रविवार को परिजन ने ग्रामीणों के साथ कोतवाल से
वार्ता की और जल्द ही वासु की सकुशल बरामदगी करने की मांग की है।
उधर, कोतवाल ने कहा कि बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा। सुनील  कुमार, अर्पित खन्ना, विशाल ठाकुर, प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें