फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - गायत्री साधकों ने निकाली वृक्ष गंगा रैली

Wed, 19 Jul 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में पौधरोपण जागरुकता रैली निकालतीं महिलाएं।
विज्ञापन
- रैली निकालकर पौधरोपण के प्रति लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

फोटो-19एनजेडबी03ए और 03बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद/नांगलसोती। गायत्री साधकों ने हाथ में पौधे लेकर वृक्ष गंगा अभियान रैली निकाली। साधकों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने की अपील की।
गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में जयनगर और विजय नगर में वृक्ष गंगा अभियान रैली निकाली गई। गायत्री साधकों ने हाथ में पौधे लेकर पौधे लगाओ और पर्यावरण बचाओ स्लोगनों के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। डॉ. दीपक कुमार ने लोगों से अपने जन्मदिवस, विवाह दिवस सहित अनेक शुभ कार्याें पर पौधे रोपित करने का आह्वान किया। रैली के बाद गायत्री साधकों ने पंडित रामशर्मा आचार्य उपवन में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण में जिला समन्वयक पुखराज सिंह, शक्तिपीठ के अध्यक्ष कमल शर्मा, तेजबल त्यागी, हरीश शर्मा, धर्मपाल, नरपाल सिंह, कलीराम, विरेंद्र सिंह, पुष्पा शर्मा, सारिका अग्रवाल, सरला शर्मा, कामेश शर्मा आदि शामिल रहे। उधर, नांगलसोती में भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने नांगल थाने में पौधरोपण किया। इस दौरान नांगल थाना प्रभारी अशोक कुमार, नीतू चौधरी, राजवीर सिंह, रोबिन, उदल, मुकेश कुमार, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें