फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री महायज्ञ में तैयारियां पूर्ण हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
चार को शुरू होगा गायत्री महायज्ञ
विज्ञापन

नजीबाबाद। नयागांव हरगपुर में आयोजित होने वाले चार दिवसीय 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां पूर्ण हो गई है। चार नवंबर को कलश यात्रा के साथ गायत्री यज्ञ शुरु होगा।
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ कार्यालय के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि यज्ञशाला में मिट्टी से तीन (मेखला) सीढ़ियां वाले 108 हवन कुंड बनाए गए हैं। यज्ञशाला के सामने देवमंच और मध्य में सर्वतोभद्र वेदिका पूजन मंच तैयार किया गया है। डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि चार नवंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। पांच नवंबर को देव आह्वान, महायज्ञ और शाम को प्रज्ञा पुराण कथा सुनाई जाएगी। छह नवंबर को षोडश संस्कार और दीप यज्ञ आयोजित होगा। सात नवंबर को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी, जिसमें 14 जिलों से आने वाले गायत्री परिवार के सदस्य और सभी जाति संप्रदायों के लोग शामिल होंगे। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक पुखराज सिंह, राजकुमार, धर्मपाल पांडेय, जगदीश सिंह, घसीटा सिंह, महिपाल सिंह, विनोद, हरीश शर्मा ने महायज्ञ की तैयारियां की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें