फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर - न्याय पंचायत स्तर पर होगा गोशालाओं का निर्माण

Thu, 06 Apr 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांवों में बेसहारा घूम रहे गोवंशों को रखा जाएगा इन गोशालाओं में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। अब बेसहारा गोवंश जिले की सड़कों पर घूमता नजर नहीं आएगा। प्रशासन की ओर से जनपद में हर ब्लॉक में न्याय पंचायत स्तर पर गोशालाओं का निर्माण होगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 47 गोशालाएं हैं, इनमें 4840 पशु आश्रय लिए हुए हैं। इसके बाद भी अधिकांश गोवंश किसानों के खेतों में या फिर सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

नहटौर ब्लाॅक के प्रभारी खंड विकास अधिकारी दीनदयाल सिंह और धामपुर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हिमांशु चौहान ने बताया कि अब हर ब्लाॅक में न्याय पंचायत स्तर पर गोशालाओं का निर्माण होगा। इन गोशालाओं में बेसहारा गोवंश को पकड़ कर रखा जाएगा। इसके लिए जमीन को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। धामपुर तहसील क्षेत्र में चार ब्लाॅक धामपुर, स्योहारा, अफजलगढ़ और नहटौर शामिल हैं। धामपुर ब्लाॅक के नयागांव में संचालित गोशाला में 150 पशु हैं। मुस्तफापुर तैयब और तीबड़ी की गोशाला में 40-40 पशु हैं। अन्य ब्लाॅकों में स्थित गोशालाओं की भी ऐसी ही स्थिति है। नहटौर ब्लाॅक में 11 और धामपुर ब्लाॅक में 13 न्याय पंचायतें हैं। अब इन सभी न्याय पंचायतों में गोशालाओं का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें