नजीबाबाद। जिला प्रशासन हापुड़ ने नजीबाबाद तहसील सहित जिला प्रशासन को कोविड-19 के चलते हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित होने वाला कार्तिक पूर्णिमा मेला 29 व 30 नवंबर को स्थगित रहने की जानकारी दी है। हापुड़ के जिला मजिस्ट्रेट अदिति सिंह ने नजीबाबाद प्रशासन को भी इस आशय का पत्र भेजते हुए गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान मेला आयोजित न होने की जानकारी देते हुए क्षेत्र से श्रद्धालुओं के गढ़मुक्तेश्वर आगमन पर अंकुश रखने की सलाह दी है।