संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। कालागढ़ की केंद्रीय काॅलोनी में गणेश चतुर्थी पर दुर्गा पूजा स्थल पर गणपति की प्रतिमा स्थापित कर दस दिवसीय पूजा पाठ का संकल्प लिया गया। वहीं, दुर्गा पूजा स्थल पर कार्बेट टाइगर रिजर्व की हाथीशाला के हाथी से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया।
मंगलवार को कालागढ़ की केंद्रीय काॅलोनी के दुर्गा पूजा भवन में गणपति प्रतिमा पंडित विनोद कुमार ने पूजा पाठ एवं वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ दस दिनों के लिए स्थापित कराई। मुख्य यजमान पवन सिंघल ने पत्नी दीपा सिंघल के साथ पूजा की। कालागढ़ की हाथीशाला के हाथियों की पूजा गणपति के रूप में कर केले आदि का प्रसाद भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने हाथियों से आशीर्वाद भी लिया। नीलेश कुमार, छोटे सिंह, शुभम कुमार, दीपांश, नोनू कुमार, जयदीप, नेना सिंघल, पारस, चारु आदि मौजूद रहे। उधर शेरकोट और हरेवली में भी श्रद्धालुओं की ओर से गणेश चतुर्थी के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।